शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें निवेशकों को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी शेयर में कब प्रवेश करना चाहिए और जोखिम स्तर क्या है?

करुणा प्रमोद जानना चाहते हैं कि उन्हें एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि निवेश की दुनिया में केवल लक्ष्य (Target) और स्टॉप लॉस पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि सही जानकारी, रिसर्च और तकनीकी पैटर्न को समझना ज़रूरी है। निवेशक के रूप में सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि चार्ट पर बनने वाले पैटर्न जैसे कप एंड हैंडल, ग्राइंड लाइन या अन्य तकनीकी संकेतक आपको सिर्फ दिशा दिखाते हैं, न कि गारंटी। इसलिए बिना होमवर्क किए कोई भी निर्णय लेना जोखिम भरा हो सकता है। यह भी समझना जरूरी है कि हर निवेशक को अपनी रणनीति खुद बनानी चाहिए। शोध और अवलोकन करने के बाद ही निर्णय लें, क्योंकि यही प्रक्रिया आपको लंबे समय में बेहतर निवेशक बनाती है।


(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख