शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

दत्तराज देवीदास नाइक जानना चाहते हैं कि उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में फिलहाल जो करेक्शन देखने को मिल रहा है, वह तकनीकी रूप से लोअर-लो पैटर्न (Lower-Low Pattern) के पूरा होने की ओर है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भी यह मौका अच्छा हो सकता है, क्योंकि जब बाजार में सुधार आएगा, तो रिलायंस अपने गिरावट वाले दायरे की भरपाई जल्दी कर सकता है। हां, यदि शेयर 1300 रुपये से नीचे जाता है, तो फिर से स्थिति का मूल्यांकन करना आवश्यक होगा। 1300–1350 रुपये का स्तर रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए मजबूत आधार साबित हो सकता है। यहां से जोखिम सीमित है, जबकि अवसर बेहतर हैं। सही योजना और अनुशासन के साथ निवेश करने वाले निवेशक आने वाले महीनों में इसके लाभ देख सकते हैं।


(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख