शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें सुला वाइनयार्ड्स शेयर निवेश रणनीति क्या अपनानी चाहिए?

सुभाष राय जानना चाहते हैं कि उन्हें सुला वाइनयार्ड्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 330 रुपये के स्तर पर खरीदारी की थी, लेकिन शेयर में लगातार गिरावट के चलते अब नुकसान बढ़ गया है। सवाल यह है कि क्या एवरेजिंग करनी चाहिए या फिर धैर्य रखना बेहतर रहेगा? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सूला वाइन देश की एकमात्र लिस्टेड वाइन कंपनी है, और इसका बिजनेस मॉडल वाइन प्रोडक्शन के साथ-साथ वाइन टूरिज्म पर आधारित है। शुरुआती दौर में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी बिजनेस रणनीति में कुछ गलत फैसले देखने को मिले। कंपनी ने प्रीमियम वाइन सेगमेंट छोड़कर हर स्तर के वाइन उत्पादों पर ध्यान देना शुरू किया, जिससे उसके ब्रांड की विशिष्टता कमजोर हुई और मार्जिन पर असर पड़ा। सूला वाइन फिलहाल ट्रांजिशन के दौर में है। मैनेजमेंट की दिशा अब सही लग रही है, लेकिन नतीजों की पुष्टि जरूरी है। निवेशक जल्दबाजी न करें। आने वाले कुछ तिमाहियों में ही तय होगा कि यह वाइन फिर से परफॉर्म करेगी या नहीं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!