शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें सेंट्रल बैंक शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

अनंत जानना चाहते हैं कि उन्हें सेंट्रल बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि जब कोई एक स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में इतने बड़े अनुपात में हो, तो यह अपने आप में एक जोखिम भरा कदम होता है। विविधीकरण (Diversification) की कमी निवेश में सबसे बड़ी गलती मानी जाती है, और अनंत जी खुद भी इस बात को समझ रहे हैं। अब सवाल यह है कि आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए। सेंट्रल बैंक फिलहाल वैल्यूएशन के लिहाज से सुरक्षित है, लेकिन इसमें कोई बड़ा ग्रोथ ड्राइवर नहीं दिख रहा। जो निवेशक लंबी अवधि (3 साल या उससे ज्यादा) का धैर्य रखते हैं, वे इसे 35 रुपये के समर्थन के साथ होल्ड कर सकते हैं। हालांकि, समझदारी इसी में है कि धीरे-धीरे जोखिम घटाया जाए, निवेश को विविध शेयरों में विभाजित किया जाए, और सिर्फ सेक्टर की लहर पर सवारी न की जाए।


(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख