शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2017-18 में करीब 73% तक उछले ये 5 ऑटो शेयर

वित्त वर्ष 2017-18 ऑटो शेयरों के लिए काफी अच्छा रहा।

निफ्टी ऑटो इंडेक्स 03 अप्रैल 2017 से 28 मार्च 2018 के बीच 9% उछला। ऑटो क्षेत्र में वृद्धि का काऱण ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की आय बढ़ना और जीएसटी लागू होने के बावजूद वाहनों की बिक्री बढ़ना रहा।
वित्त वर्ष 2017-18 जिन पाँच शेयरों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उनमें अशोक लेलैंड, मारुति सुजुकी, टीवीएस मोटर, अपोलो टायर्स और भारत फोर्ज शामिल हैं। 2017-18 में अशोक लेलैंड में 72.9%, मारुति सुजुकी में 45.9%, टीवीएस मोटर में 42%, अपोलो टायर्स में 31.8% औऱ भारत फोर्ज में 30.1% की बढ़त आयी। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख