शेयर मंथन में खोजें

मार्च में वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने किया स्पेक्ट्रम बकाया का भुगतान

खबरों के अनुसार दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 6,000 करोड़ रुपये से अधिक स्पेक्ट्रम शुल्क के बकाया का भुगतान कर दिया है।

मगर ऋण संकट से गुजर रही रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने 21.5 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान नहीं किया है।
खबर के मुताबिक वोडाफोन और आइडिया के विलय से तैयार हुई देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को 3,042.7 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बकाया चुका दिया है। कंपनी अपनी योजना के अनुसार अप्रैल में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की अगली किस्त चुका सकती है।
वहीं भारती एयरटेल ने 1,918 करोड़ रुपये और रिलायंस जियो ने 1,053 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम शुल्क का भुगतान कर दिया है।
खबर में बताया गया है कि निश्चित समय सीमा के बाद दूरसंचार विभाग कंपनियों को भुगतान करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्‍त समय देता है। इन 10 दिनों में भुगतान न किये जाने के बाद डीओटी आगे कोई फैसला करता है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!