शेयर मंथन में खोजें

दूरसंचार विभाग ने दिया टेलीकॉम कंपनियों को बकाया भुगतान करने का निर्देश

खबरों के अनुसार दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) या डीओटी ने दूरसंचार कंपनियों को बकाया समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का भुगतान करने को कहा है।

खबर है कि डीओटी ने नोटिस जारी कर करके उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के आदेशानुसार दूरसंचार कंपनियों को तीन महीने के भीतर बकाया चुकाने को कहा है। डीओटी ने दूरसंचार कंपनियों को स्व-मूल्यांकन आधार पर बकाया का भुगतान करने का विकल्प दिया है। इस खबर से दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
बता दें कि पिछले महीने शीर्ष अदालत ने एक आदेश में दूरसंचार कंपनियों बकाया राशि जमा करने के लिए तीन महीने का समय दिया था। एक अनुमान के अनुसार दूरसंचार कंपनियों पर करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये बकाया है। इनमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) समूह पर 62,187.73 करोड़ रुपये, वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) पर 54,183.9 करोड़ रुपये और बीएसएनएल तथा एमटीएनएल (BSNL & MTNL) पर 10,675.18 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और बंद हो चुकी एयरसेल (Aircel) पर 32,403.47 करोड़ रुपये का बकाया है। डीओटी ने इन कंपनियों को एजीआर से संबंधित दस्तावेज जमा करने को भी कहा है।
इस खबर का दूरसंचार कंपनियों के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में करीब 1 बजे एयरटेल के शेयर में 3.13%, वोडफोन आइडिया में 19.19% और एमटीएनएल में 4.92% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!