शेयर मंथन में खोजें

देना बैंक को मिली विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय की मंजूरी

देना बैंक (Dena Bank) के निदेशक मंडल ने विजया बैंक (Vijaya Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के साथ विलय को हरी झंडी दिखा दी है।

वित्त मंत्रालय ने 17 सितंबर को इन तीनों बैंकों के विलय प्रस्ताव का ऐलान किया था। अभी मामले में विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक समूहों की सहमति बाकी है। खबर है कि नये बैंक के 1 अप्रैल 2019 से शुरू होने की उम्मीद है।
बीएसई में देना बैंक का शेयर 16.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 16.75 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 17.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 1.22% की वृद्धि के साथ 16.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। साथ ही इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा में 1.21% की गिरावट और विजया बैंक 0.11% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Comments 

yogesh sharma
0 # yogesh sharma 2018-09-25 21:29
इंडियन बैंक में कहाँ दिकत है...इसका भी बताओ..?
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख