शेयर मंथन में खोजें

देना बैंक (Dena Bank) का निदेशक समूह 29 सितंबर को करेगा विलय पर विचार

देना बैंक (Dena Bank) के निदेशक समूह की बैठक 29 सितंबर को होगी। उस बैठक में विजया बैंक (Vijaya Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के साथ विलय प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा।

केंद्र सरकार ने इन तीनों बैंकों के विलय का प्रस्ताव रखा है, जिस पर विजया बैंक के निदेशक मंडल ने अपनी सहमति जता दी है। बता दें यदि यह विलय पूरा होता है तो इससे देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक अस्तित्व में आयेगा।
खबर है कि सरकार के अनुमान के मुताबिक संयुक्त बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 5.71% होगा, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के औसतन 12.13% से काफी बेहतर है। साथ ही इसका पूँजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 10.875% के नियमन मानदंड के मुकाबले 12.25% होगा।
उधर बीएसई में देना बैंक का शेयर आज दबाव में है। बैंक का शेयर 16.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 16.90 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे यह 0.20 रुपये 1.22% की कमजोरी के साथ 16.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख