शेयर मंथन में खोजें

रुपये में मजबूती से फिसला आईटी सेक्टर

आज रुपये में डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की मजबूती आयी है।

दोपहर पौने 12 बजे डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 67.41 के स्तर पर है। मगर रुपये में मजबूती के साथ ही आईटी शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। इस समय एसऐंडपी बीएसई आईटी 241.73 अंक या 1.78% की कमजोरी के साथ 13,307.79 पर है। सूचकांक का ग्राफ देखें तो आज सुबह से ही इसका रुख नीचे की ओर है।
11.45 बजे के आस-पास प्रमुख आईटी कंपनियों में से एम्फैसिस में 6.17%, टेक महिंद्रा में 3.91%, एनआईआईटी टेक में 3.61%, टीसीएस में 2.36%, एचसीएल टेक में 2.22%, इन्फोसिस में 1.29% और माइंडट्री में 0.80% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख