शेयर मंथन में खोजें

रुपये में कमजोरी से आईटी शेयरों में बढ़ोतरी

बाजार में गिरावट के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण आईटी शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है।

पिछले सप्ताह 72.91 का सर्वकालिक निचला स्तर छूने के बाद आज भी रुपये में 0.70% से अधिक की कमजोरी आयी है। आईटी शेयरों में से विप्रो ने 335.90 रुपये का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ है।
करीब 11.10 बजे बीएसई आईटी के प्रमुख शेयरों में से ऑलसेक टेक्नोलॉजीज में 13.58%, एक्सचेंजिंग सॉल्युशंस में 5.60%, जेन टेक में 4.95%, इक्लर्क्स टेक्नोलॉजीज में 3.58%, सोनाटा सॉफ्टवेयर में 3.31% और 63 मून्स में 2.60% की तेजी दिख रही है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!