निफ्टी 7485 पर बंद, सेंसेक्स (Sensex) 39 अंक चढ़ा
शुक्रवार 4 मार्च को लगातार चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालाँकि पिछले तीन दिनों में लगातार दिख रही जोरदार तेजी की तुलना में आज के कारोबार में बाजार एक दायरे के अंदर चलता रहा। इसके प्रमुख सूचकांक लाल और हरे निशान में झूलते रहे।