शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवे महीने घटी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की वाहन बिक्री

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अगस्त बिक्री में 25% की गिरावट आयी है।

कंपनी की मासिक बिक्री में लगातार पाँचवे महीने गिरावट दर्ज की गयी। अगस्त में कंपनी के निर्यात में भी 15% की गिरावट हुई, जबकि घरेलू बिक्री 26% घटी। कंपनी की कुल वाहन बिक्री अगस्त 2018 में 48,324 इकाई के मुकाबले 2019 के समान महीने में 36,085 इकाई रही। इनमें कंपनी का निर्यात 2,951 इकाइयों के मुकाबले 2,521 इकाई रहा।
महिंद्रा की कुल घरेलू बिक्री 45,373 इकाई की तुलना में 33,564 इकाई रह गयी। वहीं कुल बिक्री में से महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 32% की गिरावट के साथ 13,507 इकाई रह गयी।
वहीं महिंद्रा की उपयोगिता वाहन बिक्री 27% और कारोबारी वाहनों की बिक्री 27% की गिरावट दर्ज की गयी।
अगस्त में साल दर साल आधार पर ही महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 14,817 इकाई से 17% की गिरावट के साथ 17,785 इकाई रह गयी। इनमें कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 15% और निर्यात 33% घटा।
बीएसई में शुक्रवार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 0.70 रुपये या 0.13% की वृद्धि के साथ 528.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 65,752.45 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"