शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

FY-2025 की पहली तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मुनाफा 17.5% बढ़ा

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्तवर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किये हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 17.5% बढ़ा है। कंपनी का लाभ 658.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 773.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इस अवधि में कंपनी की आय में 18.6% की बढ़ोतरी हुई है।

FY24 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक के जमा में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। सालाना आधार पर जमा में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 19.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

GAIL India Q3 Results : गेल इंडिया के PAT में 42% की उछाल आयी, कंपनी ने 5.50 रुपये का अंतरिम लाभांश की घोषणा की

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल ऐंड गैस कंपनी गेल इंडिया (Gail (India) Ltd) ने सोमवार (29 जनवरी) को चालू वित्‍त वर्ष (FY24) की तीसरी तिमाही के वित्‍तीय नतीजे घोषित क‍िये। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही तक ऑपरेशंस से उसने 98,304 करोड़ रुपये राजस्‍व के तौर पर अर्जित किये हैं।

FY25 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का जमा 24.4% बढ़ा

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC) बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक के जमा में 24.4% की वृद्धि हुई है और यह 23.8 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 19.13 लाख करोड़ रुपये था।

GAIL Q2 Financial Result: सितंबर तिमाही में कम हुआ गेल का शुद्ध लाभ, सरकारी गैस कंपनी की आय भी घटी

सरकारी गैस पारेषण-वितरण कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आय और लाभ के मोर्चे पर हल्का झटका लगा है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध लाभ और कमायी दोनों में थोड़ी गिरावट आयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख