शेयर मंथन में खोजें

10 नये लघु ऋण बैंक स्थापित करने के लिए रिजर्व बैंक ने दी मंजूरी

देश में 10 नये लघु ऋण बैंक स्थापित करने के लिए रिजर्व बैंक ने हरी झंडी दिखा दी है।

रिजर्व बैंक ने छोटे किसानों और छोटे उद्योगों की वित्तयी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लघु ऋण बैंक स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है।
लघु ऋण बैंक की वित्तीय सेवाओं में लघु और अति लघु उद्योगों, छोटे किसानों की सीमित स्तर की जमाएं स्वीकार करना और छोटे ऋण उपल्बध कराना शामिल रहेगा।
रिजर्व बैंक ने उज्जीवन फाइनेंशियन सर्विसेज और इक्विटास होल्डिंग्स समेत 10 इकाइयों को लघु ऋण बैंक स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
रिजर्व बैंक ने पिछले महीने ही 11 इकाइयों को भुगतान बैंक शुरू करने मंजूरी दी थी। और इसके अतिरिक्त पिछले साल आइडीएफसी और बंधन को सम्पूर्ण बैंकिंग सेवा लाइसेंस दिया गया था। बंधन बैंक अपनी बैंकिंग सेवाएं शुरू कर चुका है और आइडीएफसी भी संभवत: अगले महीने बैंकिंग परिचालन शुरू कर देगा।
रिजर्व बैंक की सैद्धांतिक मंजूरी 18 महीने के लिए वैध रहेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख