शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक समेत कई बैंकों ने घटायी आधार दर

रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने के बाद एक के बाद एक बैंक अपनी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर रहे हैं।

केनरा बैंक

आज सार्वजिनक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक ने भी अपनी आधार दरें घटाने की घोषणा कर दी है। बैंक ने आधार दरों में 0.25% कटौती करने की घोषणा की है। कटौती के बाद नयी दरें 9.90% से घट कर 9.65% हो जायेगी। नयी दरें 7 अक्टूबर से लागू होंगी।

 स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

केनरा बैंक के अतिरिक्त विदेशी बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भी अपनी आधार दर 0.25% घटाकर 9.75% से घटा कर 9.50% कर दी है। नयी दरें आज रात से लागू होंगी।

कॉरपोरेशन बैंक

कॉरपोरेशन बैंक ने अपनी आधार 9.9% से घटाकर 9.7% कर दी है। नयी दरें 8 अक्टूबर से लागू होंगी।

बैंक ऑफ मैसूर

बैंक ऑफ मैसूर ने अपनी दर 10% से घटाकर 9.90% कर दी है। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015 )

(शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख