शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक उत्पादन में हुई वृद्धि दर्ज

केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी किये गये ताजा आँकड़ों में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में बढ़त देखने को मिल रही है।

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अगस्त माह में लगभग तीन साल के उच्चतम स्तर पर आ गयी है। विनिर्माण और खनन क्षेत्र मे हुए सुधार के कारण औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 6.4% दर्ज की गयी है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त माह के बीच औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.1% रही है। जो इससे पिछले वर्ष समान अवधि में 3% थी। विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर में 6.9% की वृद्धि दर्ज हुई है। खनन क्षेत्र का उत्पादन में 3.8% की वृद्धि दर्ज हुई है। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन भी 21.8% बढ़ा है।
(शेयर मंथन 13 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख