शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

मार्च में भी खूब चमका सोना, शुल्क के डर से एक महीने में आयी 10% तेजी

पीली धातु सोने की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जब दुनिया भर के शेयर बाजार गिर रहे हैं, सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। यह क्रम मार्च महीने में भी बना रहा। एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि मार्च महीने में सोने की कीमतों में करीब 10% की तेजी आयी, जबकि इस दौरान अमेरिकी डॉलर में नरमी देखी गयी।

आरबीआई का रुख नरम, लेकिन विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाला : पुनीत पाल

पीजीआईएम म्यूचुअल फंड के हेड फिक्स इनकम पुनीत पाल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली मौद्रिक नीति में आरबीआई के रुख को नरम, लेकिन विकास पर ध्यान देने वाला बताया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत दरों में 25 आधार अंक (बीपीएस) की कटौती करने की घोषणा की, जिसकी बाजार को पहले से उम्मीद थी। साथ ही उसने मौद्रिक नीति पर अपने रुख को सतर्क से उदार भी किया, जिसका बाजार ने अनुमान नहीं लगाया था और ये बाजार के लिए सुखद आश्चर्य की तरह आया। नीतिगत दरें घटाने और रुख को उदार में बदलने का फैसला एमपीसी ने सर्वसम्मति से लिया। 

गेल ने पूरा किया प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा योजना में 97.6% पाइपलाइन बिछाने का काम

महारत्न का दर्जा प्राप्त सार्वजनिक क्षेत्र की प्राकृतिक गैस संचरण कंपनी गेल (इंडिया) ने प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा योजना में 97.6% पाइपलाइन बिछान का काम पूरा करने की जानकारी दी है। कंपनी ने बुधवार (09 अप्रैल) को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उसने 96.6% पूरी हो चुकी पाइपलाइन पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। इसके जरिये 12.26 एमएमएससीएमडी प्राकृतिक गैस का परिवहन किया जा रहा है। 

गिरावट के इस दौर में फ्लेक्सीकैप म्यूचुअल फंड देंगे मजबूती, बैंकिंग और एफएमसीजी क्षेत्र में रहेगी तेजी

वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विदेशी निवेशक लगातार पैसा खींच रहे हैं और शेयर बाजार लगातार गोते खा रहा है। इससे निवेशक गिरावट के इस दौर में म्यूचुअल फंड्स में निवेश की रणनीति और पोर्टफोलियो पर बाजार की गिरावट का कम करने का रास्ता तलाशने कोशिश में लगे हुए हैं। 

अब भारतीय पोस्ट की मदद से घर बैठे ही पूरी हो जायेगी म्यूचुअल फंड की केवाईसी

भारतीय पोस्ट लोगों के फायदे के लिए धीरे धीरे अपनी सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। भारतीय पोस्ट ने अब जो नई सुविधा पेश की है वो म्यूचुअल फंड्स की केवाईसी करने की है। यानी भारतीय पोस्ट ने म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए केवाईसी करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करार किया है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख