शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

डॉलर में कमजोरी के बावजूद रुपया खस्ताहाल, इन कारणों से नहीं संभल पा रही भारतीय मुद्रा

डॉलर इंडेक्स भले ही 4 महीनों के निचले स्तरों पर पहुँच गया हो और अमेरिकी मुद्रा की ये गिरावट कई कमोडिटी को सहारा दे रही हैं, कई बाजारों में जोश भरने का काम कर रही हो लेकिन इससे रुपये की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। 10 मार्च 2025 को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तरों तक फिसल गया। 

अमेरिका में मंदी की आशंका से डॉनल्ड ट्रंप का इनकार, बोले बदलाव के दौर से गुजर रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों के परिणामस्वरूप भले ही दुनिया अमेरिका में मंदी की आशंका जता रही है, लेकिन खुद ट्रंप इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने एक विदेशी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात से इनकार किया कि अमेरिका में मंदी आ सकती है।

बिना जोखिम तगड़ा रिटर्न देती हैं ये 5 योजनायें, 31 मार्च से पहले कर लें निवेश

बिना जोखिम तगड़ा रिटर्न मिल जाये तो कहने ही क्या हैं। इसके लिए लोग अक्सर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी निवेश योजनायें मौजूद हैं जिनमें निवेश करने पर एफडी जितना प्रतिफल बिना जोखिम मिलता है।

दुबई से इतना सोना बिना शुल्क ला सकते हैं भारत, महिलाओं की सीमा पुरुषों से ज्यादा

भारत की तुलना में दुबई में सोने की कीमत काफी कम है। भारत में लोग सोने के प्रति ज्यादा ही आकर्षित होते हैं और इसे एक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर भी देखते हैं। हालाँकि भारत में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दुबई से भारत में कितना सोना बिना सीमा शुल्क चुकाये लाया जा सकता है। 

खरीदना चाहते हैं अपना घर? पत्नी के नाम पर लें प्रॉपर्टी, होंगे कई फायदे

अपनी जमा पूँजी से घर खरीदना हर किसी की सपना होता है। लेकिन उसके लिए सिर्फ बचत काफी नहीं होती है, बल्कि सही जानकारी और योजना का होना भी जरूरी होता है। अगर आप भी अपना घर खरीदना चाहते हैं तो इसे अपनी पत्नी के नाम पर खरीदकर लाभ उठा सकते हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख