शेयर मंथन में खोजें

ऐसे जुटायेगी डीएचएफएल (DHFL) 22,500 करोड़ रुपये

डीएचएफएल (DHFL) के शेयरधारकों ने कंपनी को 22,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।

कंपनी 22,500 करोड़ रुपये में से 20,000 करोड़ रुपये गैर-परिवर्तनीय सुरक्षित / असुरक्षित डिबेंचरों से, 2,000 करोड़ रुपये गैर-परिवर्तनीय अधीनस्थ असुरक्षित डिबेंचरों से और 500 करोड़ रुपये गैर-परिवर्तनीय सतत असुरक्षित डिबेंचरों से जुटायेगी। कंपनी इन सभी तरह के डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर शुक्रवार को 4.95 रुपये या 1.95% की बढ़त के साथ 222.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी का शेयर 223.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 216.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डीएचएफएल के शेयर का उच्च स्तर 268.00 रुपये और निचला स्तर 140.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख