शेयर मंथन में खोजें

News

डीएफसी से टाटा पावर की सब्सिडियरी को 3521 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी डीएफसी (DFC) ने टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरईएल (TPREL) के लिए वित्तीय मदद को मंजूरी दी है। डीएफसी से टीपीआरईएल को 42.5 करोड़ डॉलर की मदद को मंजूरी मिली है जो करीब 3521 करोड़ रुपये के बराबर है। कंपनी को यह मदद तमिलनाडु में 4.3 गीगा वाट क्षमता वाले सोलर सेल इकाई लगाने के लिए दी गई है।

पहली बार 20000 के पार पहुँचा Nifty, आगे और भी लंबा है सफर : आशीष कुमार चौहान

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 50 के पहली बार 20000 हजार का आँकड़ा पार करने पर समूचे कारोबार जगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। निफ्टी सोमवार (11 सितंबर) को कारोबारी सत्र खत्म होने से कुछ समय पहले 20000 का शिखर पार करने में सफल रहा। हालाँकि आज निफ्टी 20000 से स्तर से कुछ अंक नीचे आकर बंद हुआ। इस मौके को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने ऐतिहासिक और अहम मील का पत्थर बताया है।

बीबीएमबी का एसजेवीएन की सब्सिडियरी के साथ पावर परचेज करार

सतलज जल विद्युत निगम ने बीबीएमबी (BBMB) यानी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट यानी पीपीए (PPA) किया है। कंपनी ने यह करार अपनी सब्सिडियरी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के जरिए किया है। यह पावर परचेज एग्रीमेंट 18 मेगा वाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए किया गया है।

कार्बन उत्सर्जन तकनीक के लिए टाटा स्टील ने एबीबी के साथ मिलाया हाथ

 

ऑटोमेशन कंपनी एबीबी इंडिया (ABB) ने टाटा स्टील के साथ करार किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर ऐसी तकनीक विकसित करेंगे जिससे स्टील के निर्माण में कार्बन उत्सर्जन की मात्रा कम की जा सके।

केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से एनबीसीसी को ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से 2000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। एनबीसीसी ने केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड यानी केएसबीएच (KSBH) के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

पटेल इंजीनियरिंग के संयुक्त उपक्रम को 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की कंपनी पटेल इंजीनियरिंग को मध्य प्रदेश में ऑर्डर मिला है। पटेल इंजीनियरिंग को यह ऑर्डर उसकी जेवी (JV) यानी ज्वाइंट वेंचर के साथ मिला है। जेवी को 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में कंपनी की हिस्सेदारी 446 करोड़ रुपये की है।

More Articles ...

Page 181 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख