शेयर मंथन में खोजें

News

सेबी की कार्रवाई के बाद Brightcom Group के सीएफओ, सीएमडी का इस्तीफा, स्टॉक में लोअर सर्किट लगा

ब्राइटकॉम समूह (Brightcom Group Ltd) ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की नियामकीय कार्रवाई के बाद कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) और मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के इस्तीफे की खबर से सोमवार (28 अगस्त) को कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिर गये। शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में पाँच फीसदी की गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग गया। एनएसई पर कंपनी का स्टॉक 1.05 रुपये के नुकसान के साथ 19.80 रुपये पर बंद हुआ।

Reliance Industries के निदेशक मंडल से नीता अंबानी का इस्तीफा, बच्चे ईशा, आकाश और अनंत अंबानी होंगे शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सोमवार (28 अगस्त) को हुई सालाना आम बैठक में कई अहम और बड़े फैसले लिये गये। इसमें कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी और निदेश मंडल की सदस्य नीता अंबानी ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इनके बच्चों ईशा, अनंत और आकाश अंबानी के गैर कार्यकारी निदेशक बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का इंश्योरेंस कारोबार में उतरने का ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी जियो एयर फाइबर गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर को बाजार में उतारेगी। मुकेश अंबानी ने यह ऐलान कंपनी के 46वीं सालाना वार्षिक बैठक में किया है।

एमआईसीएल (MICL) ग्रुप मुंबई में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करेगी

एमआईसीएल (MICL) ग्रुप की रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करेगी कंपनी की ओर से किया जाने वाला यह रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट अब तक के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यह रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मुंबई के सबअर्ब इलाके में स्थित है। ग्रुप को इस प्रोजेक्ट से करीब 4000 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है। कंपनी की अगले 5 साल में इस रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को पूरा होने का अनुमान है।

मैरियोट के साथ एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने उतारा को-ब्रांडेड होटल क्रेडिट कार्ड

ट्रैवल की बढ़ती मांग को देखते हुए एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने पहली बार को-ब्रांडेड होटल क्रेडिट कार्ड बाजार में उतारा है। बैंक ने यह कार्ड Marriott Bonvoy के साथ मिलकर बाजार में उतारा है।

एलऐंडटी,आईओसी और रिन्यू (ReNew) का ग्रीन हाइड्रोजन के लिए जेवी का गठन

ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ती दिख दिख रही है। कंपनियां भविष्य के इस ईंधन यानी ग्रीन हाइड्रोजन से होने वाले फायदे से वंचित नहीं रहना चाहती हैं।

More Articles ...

Page 184 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख