शेयर मंथन में खोजें

News

अदाणी एनर्जी का खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन शुरू

 अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन ( Kharghar Vikhroli ऊransmission imitedः(KVTL), का काम पूरा कर लिया है। मुंबई शहर अब 400 किलो वोल्ट नेशनल ग्रिड से इंटीग्रेटेड हो चुका है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन पूरा होने से मुंबई अब 400 किलो वोल्ट नेशनल ग्रिड से जुड़ चुका है।

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी का वैक्सीन बनाने के लिए करार

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी ने सिंगापुर की एक कंपनी के साथ करार किया है। यह करार हिलमैन लैबोरेट्रीज सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के साथ किया गया है। आपको बता दें कि ऑरो वैक्सीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है।

हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड ने कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दी

हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड ने कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स को कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग के आकलन के लिए अधिकृत किया है। कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग
के लिए उचित सलाह देंगे।

Dee Development Engineers ने आईपीओ के लिए सेबी को दस्तावेज सौंपे

पाइपिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स (Dee Development Engineers Ltd) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से पूँजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी को दस्तावेज सौंपे हैं।

हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा दोपहिया के दाम मंगलवार से एक फीसदी बढ़ जायेंगे

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp Ltd) ने चुनिंदा दोपहिया मॉडलों के दाम मंगलवार से एक फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

RBI ने 2000 रुपये के नोट वापस करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 7 अक्तूबर तक कर सकते हैं जमा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट बदलने या वापस करने की आखिरी तारीख शनिवार (30 सितंबर 2023)से बढ़ाकर 07 अक्तूबर 2023 कर दी है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि नोट वापसी के लिए निर्दिष्ट अवधि समाप्त हो गई है। केंद्रीय बैंक ने समीक्षा के आधार पर, 2000 रुपये के बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने की मौजूदा तिथि को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

More Articles ...

Page 185 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!