शेयर मंथन में खोजें

News

RBI Monetary Policy : रेपो रेट 6.5% पर बरकरार, इस साल महँगाई 4% से ऊपर रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार (08 जून) को बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। दास ने कहा कि एमपीसी के छह में से पाँच सदस्यों के बहुमत से समायोजन वापस लेने पर ध्‍यान केंद्रित करने का फैसला किया है ताकि मुद्रास्‍फीति को लक्ष्‍य के अनुरूप रखते हुए विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

टोरेंट पावर का महाराष्ट्र सरकार से 3 पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के लिए करार

 निजी क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी टोरेंट पावर ने महाराष्ट्र सरकार के साथ शुरुआती करार किया है। कंपनी ने यह करार राज्य में 3 हाइड्रो प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए किया है। करार के तहत राज्य में 3 पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स की क्षमता 5,700 मेगा वाट की होगी। करार के तहत बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट पर अनुमानित खर्च 27000 करोड़ रुपये का है। इससे रोजगार के करीब13,500 अवसर पैदा होंगे।

एनएचपीसी का पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ करार

सरकारी पावर उत्पादन करने वाली कंपनी एनएचपीसी (NHPC) यानी नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के लिए किया गया है। इसकी क्षमता 7350 मेगा वाट की होगी। एक अनुमान के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर करीब 44,000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

म्यूचुअल फंड कारोबार में उतरी बजाज फिनसर्व

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाला ग्रुप बजाज फिनसर्व ने बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक म्यूचुअल फंड कारोबार में प्रवेश किया है। साथ ही अगले कुछ सालों में इसे बड़े स्तर पर ले जाने की योजना है। कंपनी फिक्स्ड इनकम, लिक्विड और मनी मार्केट में तीन स्कीम को बाजार में उतार रही है।

मई में आईईएक्स (IEX) के ट्रेड वॉल्यूम में 8 फीसदी की बढ़ोतरी

मई में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज यानी आईईएक्स (IEX) के ट्रेड वॉल्यूम में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ट्रेड वॉल्यूम 8 फीसदी बढ़कर 8251 मिलियन इकाई हो गई है। औसत स्पॉट पावर प्राइस मई 2023 में 2022 के मुकाबले 30 फीसदी कम था। पिछले साल 2022 में जहां दर 6.76 रुपये प्रति इकाई थी तो वहीं 2023 में 4.74 रुपये प्रति इकाई रही।

विप्रो के बायबैक को शेयरधारकों से मंजूरी मिली

आईटी (IT) कंपनी विप्रो के शेयरधारकों से शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। शेयरधारकों से 12000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी मिल चुकी है। एक्सचेंज को साझा की गई जानकारी में स्क्रूटनाइजर रिपोर्ट
के मुताबिक इसकी जानकारी मिली है। विप्रो बोर्ड ने 26.96 करोड़ शेयरों के बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी 445 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक करेगी।

More Articles ...

Page 215 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख