शेयर मंथन में खोजें

News

बजाज आलियांज लाइफ ने ULIP के लिए स्मॉल कैप फंड लॉन्च किया

निजी जीवन बीमाकर्ताओं में प्रमुख बजाज आलियांज लाइफ (Bajaj Allianz Life Insurance Company Ltd) ने यूलिप (ULIP) सेगमेंट में भारत का पहला स्मॉल-कैप फंड लॉन्च किया है, जिसमें दीर्घकालिक धन सृजन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह ग्राहकों को स्मॉल-कैप शेयरों के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करके पूँजी बढ़ाने का मौका देगा। 

ग्लैंड फार्मा का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 72.5% घटा, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँचे शेयर

ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma Ltd) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 72.5% घटकर 78.6 करोड़ रुपये रह गया। दवा निर्माता कंपनी के राजस्व में भी 29% की गिरावट दर्ज की गयी। इसका असर शुक्रवार (19 मई) को कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में ग्लैंड फार्मा के शेयर लगभग 18% की गिरावट के साथ 52 हफ्ते निचले स्तर पर पहुँच गये।

चौथी तिमाही में आईटीसी (ITC) का मुनाफा बढ़कर 5090 करोड़ रुपये हुआ

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी आईटीसी ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन मुनाफा 4191 करोड़ रुपये से बढ़कर 5090 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय 15,531 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,510 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

भारतीय स्टेट बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 83% बढ़ा

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किया है। बैंक के मुनाफे में 83% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 9114 करोड़ रुपये से बढ़कर 16695 करोड़ रुपये हो गया है।

Deutsche Bank से 60 करोड़ डॉलर तक का कर्ज लेने की कोशिश में है Vedanta

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources' Ltd) कथित तौर पर ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) और जेपी मॉर्गन (JPMorgan) और बार्कलेज (Barclays) सहित अन्य वैश्विक उधारदाताओं के साथ 50 से 60 करोड़ डॉलर का ऋण जुटाने के लिए बातचीत कर रही है।

RBI ने SBIFML को HDFC Bank में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBIFML) को अपनी मंजूरी दे दी है। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एसबीआईएफएमएल द्वारा रिजर्व बैंक को दिये गये आवेदन के संदर्भ में यह मंजूरी दी गयी है।

Page 223 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख