बैंक ऑफ बड़ौदा का चौथी तिमाही में मुनाफा 168% बढ़ा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किया है। बैंक के मुनाफे में 168% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 1779 करोड़ रुपये से बढ़कर 4780 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय 8612 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,525 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2023 में ब्याज से शुद्ध आय 26.8% बढ़कर 41,355 करोड़ रुपये रह गया है।