चौथी तिमाही में टोरेंट फार्मा घाटे से मुनाफे में लौटी
टोरेंट फार्मा ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। खास बात यह कि कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी ने 118 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 287 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। वहीं कंपनी की आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 2131 करोड़ रुपये से बढ़कर 2491 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।


