शेयर मंथन में खोजें

News

आरईसी (REC) ने ग्रीन बॉन्ड्स जारी कर 6138 करोड़ रुपए जुटाए

सरकार की गैर बैंकिंग फाइनेंस सब्सिडियरी यानी एनबीएफसी (NBFC) ने ग्रीन बॉन्ड्स के जरिए 6138 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जुटाई गई रकम योग्य ग्रीन प्रोजेक्ट्स को वित्तीय मदद के लिए आंशिक और पूरी तरह से किया जाएगा।

वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के लिए थाईलैंड का बीएलएस से करार

बीएलएस (BLS) इन्टरनेशनल ने थाईलैंड के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार 17 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल (visa-on-arrival) की सुविधा देने के लिए किया है।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का टर्म लोन के लिए ऐक्सिस बैंक के साथ करार

आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने ऐक्सिस बैंक के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार लंबी अवधि के कर्ज को लेकर किया है। कंपनी ऐक्सिस बैंक से करीब 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी।

बाल्को (BALCO) का रिन्युएबल पावर के लिए एसआरआईपीएल (SRIPL) के साथ करार

बाल्को यानी भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) ने सेरेनटिका रिन्युएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार का ऐलान किया है। बाल्को ने यह करार हाइब्रिड रिन्युएबल पावर के ऑपरेशंस को सोर्स यानी खरीदने के लिए किया है।

Suzlon Energy ने जे पी चलसानी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया

स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद से अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद जे पी चलसानी को नियुक्त किया है।

Reliance Retail की कमान संभालेंगे Amul के पूर्व प्रमुख आरएस सोढ़ी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की खुदरा शाखा रिलायंस रिटेल ने गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) के पूर्व एमडी आरएस सोढ़ी को नियुक्त किया है। उम्मीद की जा रही है कि सोढ़ी रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी वर्टिकल को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

More Articles ...

Page 245 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!