शेयर मंथन में खोजें

News

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय पैनल का गठन

 सुप्रीम कोर्ट यानी उच्चतम न्यायालय ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल का गठन किया है। इस पैनल की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे।

म्यूचुअल फंड के लिए बजाज फिनसर्व को सेबी से मिला लाइसेंस

 वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी बजाज फिनसर्व को सेबी यानी सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया से अंतिम रजिस्ट्रेशन मिल चुका है। इसके बाद कंपनी म्यूचुअल फंड का कामकाज शुरू कर सकेगी। कंपनी बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड बैनर के तहत करेगी। 

एलेम्बिक फार्मा को यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को अंतिम मंजूरी

एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को कैंसर की जेनरिक दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में किया जाता है। कंपनी को डॉसेटाक्सेल इंजेक्शन की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

तीसरी तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 4.4% पर आयी

भारत की आर्थिक विकास दिसंबर 2022 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 4.4% पर आ गयी। इसे दूसरी तिमाही में 6.3% के मुकाबले बड़ी गिरावट माना जा रहा है।

ऐक्सिस म्यूचुअल फंड फ्रंट रनिंग मामले में सेबी ने वीरेश जोशी समेत 20 पर प्रतिबंध लगाया

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ऐक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व डीलर वीरेश जोशी समेत 20 को इस फंड हाउस से जुड़े मामले में प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने कहा कि उसने 30.5 करोड़ रुपये की पहचान कथित अग्रिम गतिविधियों के कारण हुए गलत लाभ के रूप में की है और निर्देश दिया कि यह राशि इकाइयों से जब्त की जाए। 

मूडीज ने 2022-23 में भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार (01 मार्च 2023) को भारत के आर्थिक विकास अनुमानों को बढ़ा दिया। उसने 2023 में भारत की वृद्धि दर 5.5% और 2024 में 6.5% रहने का अनुमान जताया है।

More Articles ...

Page 251 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख