सालाना आधार पर चौथी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई रेन इंडस्ट्रीज
रेन इंडस्ट्रीज ने कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड आधार पर घाटे से मुनाफे में आ गई है।
रेन इंडस्ट्रीज ने कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड आधार पर घाटे से मुनाफे में आ गई है।
फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयर मंगलवार (28 फरवरी 2023) को कारोबार के दौरान आठ महीने के निचले स्तर पर पहुँच गये। अमेरिका में उत्पाद लॉन्च में देरी की चिंताओं के कारण शेयरों का ये हाल हुआ है। आज बीएसई पर इसके शेयर 906.05 रुपये पर बंद हुए।
परिधान रिटेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फैबइंडिया (Fabindia) ने अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि बाजार के मुश्किल हालात को देखते हुए आईपीओ वापस लेने का फैसला किया गया है।
निजी क्षेत्र की एविएशन कंपनी स्पाइसजेट ने बड़े स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान किया है। कंपनी ने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बकाए के भुगतान के बड़े स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग की है। कंपनी ने एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनी कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स को बकाए के बदले इक्विटी शेयर और कंपलसरी कन्वर्टिबल डिबेंचर्स यानी सीसीडीएस (CCDs) जारी करेगी।
डॉ रेड्डीज ने कहा कि कंपनी की सब्सिडियरी ने ऑस्ट्रेलिया के Mayne फार्मा के उत्पादों के पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण के लिए करार का ऐलान किया है। कंपनी अमेरिका के जेनरिक उत्पादों के पोर्टफोलियो का अधिग्रहण करेगी।
ऑटोमोटिव क्षेत्र की कंपनी दिवगी टॉर्कट्रांस्फर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बुधवार (01 मार्च 2023) को खुलेगा। शेयरों का प्राइस बैंड 560-590 रुपये प्रति शेयर के दायरे में तय किया गया है, जिसका अंकित मूल्य पाँच रुपये होगा। कंपनी के ग्राहकों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स शामिल हैं। यह यूके, यूएसए, चीन, थाईलैंड, कोरिया और जापान में भी काम करता है।