शेयर मंथन में खोजें

News

अदाणी समूह की 10 में से 8 कंपन‍ियों में लगा लोअर सर्किट, समूह के 3.64 लाख करोड़ रुपये डूबे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में मंगलवार (04 जून) को उम्‍मीद से कम सीटें मिलने के संकेत के बाद भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गये। इससे एक तरफ जहाँ बाजार के ज्‍यादातर शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं अदाणी समूह की ज्‍यादातर कंपन‍ियों के स्‍टॉक में लोअर सर्किट लग गया। इसे समूह की कुल पूँजी में 3.64 लाख करोड़ रुपये डूब गये।

बायोकॉन को यूएसएफडीए से फंगस की दवा के लिए मंजूरी मिली

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (US FDA) से अच्छी खबर मिली है। बायोकॉन को फंगस की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है।

एनएचएआई के टोल कलेक्शन बढ़ोतरी से आईआरबी इन्फ्रा का शेयर उछला

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। टोल टैक्स में यह बढ़ोतरी 3 जून से लागू होगी।

मारुति का एजीएस मॉडल्स की कीमतों में कटौती का ऐलान

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एजीएस (AGS) यानी ऑटो गियर शिफ्ट वैरिएंट्स में कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से कीमतों में कटौती का फैसला 1 जून से लागू माना जाएगा।

पूर्वांकरा का ठाणे में 12.75 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा ने ठाणे में प्राइम जमीन का अधिग्रहण किया है। 1 जून को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि सब्सिडियरी पूर्व ओक प्राइवेट लिमिटेड (Purva Oak Private Ltd) ने 12.75 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

घाटे से मुनाफे में लौटी सनटेक रियल्टी, आय में 773.01% की वृद्धि दर्ज

रियल एस्टेट कंपनी सनटेक रियल्टी ने हाल ही में चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी 27.9 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 101 करोड़ रुपये का मुनाफा
हुआ है।

Page 124 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!