शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने किया कंसोर्टियम करार

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने नेक्सटर सिस्टम्स (Nexter Systems) और लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) कंपनियों के साथ मिल कर एक समझौता किया है।

इन तीनों कंपनियों के कंसोर्टियम ने भारतीय सेना के माउंटेड गन सिस्टम (एमजीएस) आर्टिलरी कार्यक्रम के लिए यह समझौता किया है, जिसके तहत एलऐंडटी मुख्य ठेकेदार के रूप में काम करेगी। नेक्सटर भारत में एमजीएस आर्टिलरी प्रणाली के अंतिम इंटीग्रेशन और उत्पादन का हस्तांतरण एलऐंडटी को करेगी। 

आज शेयर बाजार में अशोक लेलैंड के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.51% के नुकसान के सात 32.65 रुपये पर बंद हुआ। 

एलऐंडटी के शेयर भाव में भी गिरावट रही। बीएसई में यह 0.66% की कमजोरी के साथ 1646.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जून 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख