शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर

rajesh agarwalईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast), गति (Gati), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zink), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (Lic Housing Finance) और इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि टीवी18 ब्रॉडकास्ट (42.30) में 45 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जाये और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 41 रुपये पर रखा जाये। वहीं गति (191.90) के बारे में उनकी सलाह है कि इसे 198 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 188 रुपये होगा।
हिंदूस्तान जिंक (166.35) के लिए राजेश अग्रवाल ने 172 रुपये का लक्ष्य भाव बताया है, जबकि घाटा काटने का स्तर 163 रुपये का है। उन्होंने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (476.80) को 485 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 472 रुपये पर रखने को कहा है। और इन्टलेक्ट डिजाइन (117.10) को 122 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है और इसमें घाटा काटने का स्तर 115 रुपये है।
ध्यान रखें कि यह सलाह आज के एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख