शेयर मंथन में खोजें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में जमा 8.5%,ग्रॉस एडवांसेज 11.5% बढ़ा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक का कुल जमा सालाना आधार पर 8.5% बढ़ा है। वहीं सालाना आधार पर ग्रॉस एडवांसेज में 11.5% की वृद्धि हुई है।

 वहीं तिमाही आधार पर वैश्विक ग्रॉस एडवांसेज में 0.8% की बढ़ोतरी हुई है और यह 9.12 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का कासा (CASA) जमा पिछली तिमाही के मुकाबले 2.59% घटकर 3.99 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के कुल जमा में पिछली तिमाही के मुकाबले 0.22% की बढ़ोतरी हुई है। यह करीब 12.24 लाख करोड़ रुपये रहा है। बैंक के बोर्ड ने पिछले महीने ही 10,000 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दी है। इसमें 6000 करोड़ रुपये इक्विटी कैपिटल के जरिए जुटाया जाएगा। इसके लिए पब्लिक इश्यू, राइट्स इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए रकम जुटाई जाएगी। इसके अलावा 2000 करोड़ रुपये बेसल-3 कंप्लायंट और बॉन्ड्स के जरिए जुटाई जाएगी। हालाकि इसके लिए रेगुलेटरी मंजूरियां मिलना बाकी है। बैंक का शेयर 1.83% गिर कर 133.24 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।
(शेयर मंथन, 8 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख