शेयर मंथन में खोजें

क्या मिडकैप-स्मॉलकैप बड़ी तेजी के लिए तैयार हैं? एक्सपर्ट से जानिए निफ्टी आईटी आउटलुक

निफ्टी आईटी में इस समय एक बड़ा पैटर्न बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इंडेक्स पिछले कुछ समय से 34,000 से 36,000 अंकों की रेंज में घूम रहा है। बाजार विश्लेषक से जानें आगे क्या होने वाला है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि हाल के आँकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका निचला स्तर अब थोड़ा ऊपर खिसककर लगभग 34,500 पर आ गया है। इसका मतलब है कि यहाँ निवेशकों के लिए मार्जिन ऑफ सेफ़्टी यानी सुरक्षित दायरा बेहतर हुआ है। इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में यह सेक्टर निवेशकों के लिए एक अवसर प्रदान करता है। रणनीति के तौर पर यहाँ सबसे उपयुक्त तरीका होगा "बाय ऑन डिप्स" यानी गिरावट पर खरीदारी करना। इस तरह निवेशक सुरक्षित दायरे में रहकर लंबे समय के लिए अच्छे रिटर्न की संभावना बना सकते हैं।


(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख