शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें आईसीआईसीआई बैंक शेयरों का विश्लेषण, यह स्टॉक खरीदने के लिए सही है?

विनोद शर्मा जानना चाहते हैं कि उन्हें आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि यह स्टॉक वर्तमान समय में ऊँचे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है और इसकी कीमत में काफी हद तक भविष्य की ग्रोथ पहले से ही शामिल हो चुकी है। अगर आने वाले तिमाहियों में कंपनी की बिक्री केवल 10–12% तक ही बढ़ती है तो यह निवेशकों के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर सकती है। सालाना आधार पर भी यदि ग्रोथ 15–20% तक रहती है तो वैल्यूएशन के लिहाज से यह स्टॉक अभी भी महंगा है। इस तरह इसका जोखिम-इनाम (रिस्क-रिवार्ड) अनुपात लगभग 1:1 के आसपास बनता है। चूँकि यह स्टॉक पहले से ही 30% महँगा है, अगर बिक्री उम्मीद के अनुरूप नहीं रही तो यह और भी महँगा साबित होगा।


(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख