शेयर मंथन में खोजें

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने एक नयी इक्विटी बचत योजना शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

सुंदरम म्यूचुअल फंड, सुंदरम इक्विटी सेविंग्स फंड (Sundaram Equity Savings Fund) नाम से एक ओपन-एंडेड योजना शुरू करेगा।
संपत्ति आवंटन के लिहाज से देखें तो योजना में निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी 65-90% हिस्सा इक्विटी और इक्विटी संबंधित उपकरणों तथा बाकी 10-35% निश्चित आय और मुद्रा बाजार उपकरणों में निवेश किया जायेगा।
सुंदरम इक्विटी सेविंग्स फंड में रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्टों द्वारा जारी किये गये उपकरणों में भी 10% तक निवेश किये जाने का प्रावधान है। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 10 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इसमें 12 महीनों से पहले निवेश निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख