शेयर मंथन में खोजें

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने पेश किया सर्विसेज फंड

सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual Fund) ने अपना सर्विस फंड शुरू किया है।

29 अगस्त को शुरू हुए नये फंड में 12 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। यह एक ओपन-एंडेड योजना है, जिसमें देश के सेवा क्षेत्र में निवेश किया जायेगा। भारत के सेवा क्षेत्र में 15 सब-सेक्टर हैं, जिनमें ट्रांसपोर्टेशन और रसद, स्वास्थ्य, खुदरा, बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट, मीडिया तथा मनोरंजन, आतिथ्य और पर्यटन, ऑनलाइन और वित्तीय सेवा, फिटनेस, शिक्षा, स्टाफिंग और उड्डयन शामिल हैं।
संपत्ति आवंटन देखें तो योजना में 80% पूँजी सेवा क्षेत्र में निवेश की जायेगी। बाकी 20% पूँजी का निवेश ऋण और मुद्रा प्रतिभूतियों में किया जायेगा। रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान वाली योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकता है।
इसमें 12 महीनों से पहले निवेश निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। जबकि 12 महीने या उसके बाद कोई निकासी शुल्क नहीं वसूला जायेगा। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख