शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) ने किया कुल व्यय अनुपात संरचना की समीक्षा के लिए समिति का गठन

खबरों के अनुसार बाजार नियामक सेबी (SEBI) की म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) सलाहकार समिति ने कुल व्यय अनुपात (टीईआर) संरचना की समीक्षा के लिए एक उप-समिति का गठन किया है।

टीईआर म्यूचुअल फंड द्वारा प्रशासनिक और प्रबंधन सहित बाकी खर्चों के लिए वसूला जाने वाला अनुपात होता है।
6-सदस्यीय समिति में फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड के अध्यक्ष संजय सपरे, ऐम्फी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनएस वेंकटेश, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मुख्य जोखिम अधिकारी केएन वैद्यनाथन और अर्थ्यंत्र के सीईओ नितिन व्याकरणम शामिल हैं।
यह समिति टीईआर अनुपात संरचना की समीक्षा रिपोर्ट सेबी को पेश करेगी। हालाँकि रिपोर्ट पेश करने की समयसीमा तय नहीं की गयी है। मामले पर चर्चा के लिए समिति की बैठक सितंबर होगी। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी