शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में म्यूचुअल फंड कंपनियों का संपदा आधार घट कर 22.06 लाख करोड़ रुपये

सितंबर में म्यूचुअल फंड कंपनियों के संपदा आधार में अगस्त के मुकाबले 12.5% की गिरावट आयी है।

41 सक्रीय कंपनियों का संपदा आधार 25.20 लाख रुपये से घट कर 22.06 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मुख्य कारण लिक्विड या मुद्रा बाजार फंडों से भारी मात्रा में निकासी होना है। सितंबर में इन योजनाओं में से 2.11 लाख करोड़ रुपये की निकासी की गयी, जबकि अगस्त में इस खंड में 1.71 लाख करोड़ रुपये आये थे। इसके अलावा निश्चित आय वाले डेब्ट फंडों में से 32,504 करोड़ रुपये और गोल्ड ईटीएफ में से भी 33 करोड़ रुपये की निकासी हुई।
हालाँकि सितंबर में इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं (ईएलएसएस) में पूँजी में इजाफा हुआ। ईएलएसएस में 11,250 करोड़ रुपये का निवेश आया। साथ ही बैलेंस्ड फंड योजनाओं में 731 करोड़ रुपये आये। इसके अलावा एसआईपी में बढ़ोतरी बरकरार है। व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के माध्यम में सितंबर में 7,727 करोड़ रुपये की पूँजी आयी। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!