शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में आये 13.20 लाख नये निवेशक

सितंबर 2018 में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की विभिन्न योजनाओं ने 13.20 लाख नये निवेशकों ने निवेश किया।

सितंबर अंत तक कुल निवेशक खाते 7.78 करोड़ हो गये। इनमें इक्विटी फंड फोलियो का काफी योगदान रहा। सितंबर में इक्विटी फंडों में 10.90 नये खाते खोले गये, जिससे कुल म्यूचुअल फंड इक्विटी फोलियो 4.81 करोड़ हो गये।
वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में देखें तो 65.39 लाख नये फोलियो म्यूचुअल फंड में जुड़े। इससे पहले वित्त वर्ष में 2017-18, वित्त वर्ष 2016-17 में 67 लाख और वित्त वर्ष में 59 लाख नये फोलियो जुड़े थे। गौरतलब है कि फोलियो का अर्थ व्यक्तिगत निवेशक के खाते का है। हालाँकि एक निवेशक के कई खाते हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!