शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार ने की वापसी, 240 अंक चढ़ा डॉव जोंस

बुधवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे तीनों प्रमुख सूचकांकों में करीब 1-1% की मजबूती आयी।

जानकारों के मुताबिक खुदरा कंपनियों के बेहतर नतीजों से निवेशकों में आत्मविश्वास बढ़ा। प्रमुख खुदरा कंपनियों में से टार्गेट और लोवे ने अपेक्षाकृत बेहतर नतीजे पेश किये, जिससे इनके शेयरों में क्रमश: 20.4% और 10.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 240.29 अंक या 0.93% की वृद्धि के साथ 26,202.73 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 71.64 अंक या 0.90% चढ़ कर 8,020.21 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.92 अंक या 0.82% की तेजी के साथ 2,924.43 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.45% की वृद्धि के साथ 60.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख