शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मजबूती, हैंग-सेंग में 417 अंकों की तेजी

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट के बावजूद बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

चीन के साथ व्यापार तनाव के अलावा कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों ने अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर डाला। अगस्त में 2016 के बाद पहली बार अमेरिकी फैक्ट्री गतिविधियों में गिरावट आयी। विश्लेषकों द्वारा अनुमानित 51.1 की रीडिंग की तुलना में अमेरिकी राष्ट्रीय फैक्ट्री गतिविधि सूचकांक 49.1 तक गिर गया।
मगर शुरुआती कारोबार में गिरावट के बावजूद एशियाई बाजारों ने अच्छी वापसी की है।
भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 5.98 अंकों या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 20,631.14 पर चल रहा है। हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 416.63 अंक या 1.63% चढ़ कर 25,944.48 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.48% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.66% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.33% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.68% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख