शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी मजबूती, 10850 के करीब बंद हुआ निफ्टी

मंगलवार को जबरदस्त गिरावट के बाद बुधवार को बाजार में खरीदारी देखने को मिली।

दोनों प्रमुख सूचकांकों के अलावा छोटे-मँझोले सूचकांक भी ऊपर चढ़े। आज बैंक, ऊर्जा, इन्फ्रा, आईटी और धातु शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जबकि एफएमसीजी, ऑटो और फार्मा शेयर दबाव में रहे। वैश्विक बाजारों में मजबूती से भी बाजार को सहारा मिला। विदेशी निवेशकों ने भी खरीदारी की, जिसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,562.91 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह कमजोरी के साथ 36,575.24 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 36,776.31 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 161.83 अंकों या 0.44% की मजबूती के साथ 36,724.74 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,797.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,790.40 पर खुल कर 46.75 अंक या 0.43% की बढ़ोतरी के साथ 10,844.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,858.75 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से केवल 30 शेयरों में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से भी 18 शेयरों में बढ़ोतरी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 2.97%, एसबीआई में 2.46%, टाटा स्टील में 2.40%, वेदांत में 1.94%, एनटीपीसी में 1.79% और एचडीएफसी बैंक में 1.73% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से मारुति सुजुकी में 3.64%, सन फार्मा में 2.97%, टाटा मोटर्स में 2.80%, एशियन पेंट्स में 2.64%, इंडसइंड बैंक में 1.99% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.92% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,204 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,186 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 167 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.14% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.29% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.49% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.17% की बढ़ोतरी देखने को मिली। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख