शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार में मजबूती, निफ्टी 10,900 के ऊपर

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों में मजबूती से गुरुवार को घरेलू बाजार में भी अच्छी शुरुआत हुई है।

शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 10,900 के ऊपर आ गया है। सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं, जिनमें सर्वाधिक मजबूती धातु, ऊर्जा, इन्फ्रा, ऑटो, बैंक और आईटी में है।
अगस्त में चीन के सेवा क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ब्रिटिश सांसदों ने ब्रेक्जिट में देरी के लिए एक कानून को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हॉन्ग-कॉन्ग में तनाव में कमी आयी है। इन खबरों से निवेशकों को राहत मिली है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,724.74 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 36,821.71 पर खुला। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 119.37 अंकों या 0.33% की वृद्धि के साथ 36,844.11 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,844.65 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,860.95 पर खुल कर 60.60 अंकों या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 10,905.25 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.35% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.68% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 45 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 25 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख