शेयर मंथन में खोजें

अगले महीने यूएस-चीन व्यापार वार्ता की उम्मीद से चढ़ा अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

अमेरिकी बाजार सूचकांक एक महीने के शिखर पर बंद हुए, जबकि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की उम्मीद और बेहतर अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों से ट्रेजरी यील्ड में तेजी रही। आँकड़ों के अनुसार अमेरिका के निजी वेतन (Private Payrolls) में अगस्त में चार महीने में सबसे तेज गति से वृद्धि हुई।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 372.68 अंक या 1.41% की बढ़त के साथ 26,728.15 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 139.94 अंक या 1.75% चढ़ कर 8,116.83 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 38.22 अंक या 1.30% की मजबूती के साथ 2,976 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.41% की वृद्धि के साथ 60.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख