शेयर मंथन में खोजें

लगातार आठवें शुक्रवार को बाजार में रही तेजी, 11,050 के ऊपर पहुँचा निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली।

यह लगातार आठवाँ शुक्रवार रहा, जिसमें बाजार मजबूत हुआ। आज बाजार को बैंक, तेल-गैस, ऑटो, धातु और रियल्टी शेयरों से सहारा मिला। जानकारों का मानना है कि सरकार की तरफ से और अधिक सुधारों की उम्मीद से भी निवेशकों ने खरीदारी की।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,104.28 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 37,175.86 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 37,413.50 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 280.71 अंकों या 0.76% की मजबूती के साथ 37,384.99 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,982.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,986.80 पर खुल कर 93.10 अंक या 0.85% की बढ़ोतरी के साथ 11,075.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,084.45 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 41 शेयरों में मजबूती और 09 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 26 शेयरों में बढ़ोतरी और 05 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 2.72%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.61%, ओएनजीसी में 2.34%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.79%, ऐक्सिस बैंक में 1.74% और एसबीआई में 1.69% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 1.35%, सन फार्मा में 1.04%, एचडीएफसी बैंक में 0.62%, आईटीसी में 0.35% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.10% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,513 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 960 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 165 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ-साथ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी बेहतर स्थिति रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.82% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.73% की बढ़ोतरी देखने को मिली। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख