शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत, 364 अंक लुढ़का हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।

जानकारों के मुताबिक निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर नयी खबरों की प्रतीक्षा में हैं। इस बीच सऊदी अरब के ऑयलफील्ड पर हुए हमले से कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।
आज जापान का निक्केई (Nikkei) बंद है। भारतीय समय के अनुसार करीब साढ़े 8 बजे हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 364.14 अंक या 1.33% गिर कर 26,988.55 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.10% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.37% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.33% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख