शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रि़जर्व की बैठक से पहले एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल

बुधवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक स्थिति देखने को मिल रही है।

लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं। सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर सप्ताहांत हमलों का प्रभाव कम होने से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दिखी। वहीं निवेशक आज फेडरल रिडर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के इंतजार में हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 11.40 अंक या 0.05% की मामूली वृद्धि के साथ 22,012.72 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 1.69 अंक बढ़ कर 26,791.93 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.53% की मजबूती और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.36% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.46% की वृद्धि और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख