शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक मंदी को लेकर कम हुई चिंता के बीच एशियाई बाजारों में तेजी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

जानकार मानते हैं कि दुनिया भर में आर्थिक प्रोत्साहन ने आर्थिक मंदी की आशंकाओं को कम कर दिया है।
वहीं निवेशक अमेरिका और चीन के बीच वार्ता की बहाली को लेकर अधिक आशावादी बन गये हैं। दोनों देशों के बीच अक्टूबर की शुरुआत में उच्च-स्तरीय व्यापार वार्ता संभव है।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 97.97 अंक या 0.44% की वृद्धि के साथ 22,142.42 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 28.28 अंक या 0.11% की वृद्धि के साथ 26,497.23 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.04% की मामूली वृद्धि और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.02% बेहद हल्की गिरावट दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.26% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.27% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख